दुकानों में चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

दुकानों में चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

पलवल
सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने दुकानों में चोरी करने की वारदात में शामिलआरोपी गौरव निवासी भगतजी कॉलोनी, शमशाबाद को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि थाना कैम्प पलवल में दर्ज मुकदमा नंबर 23/2026 (धारा 305, 331(4) बीएनएस) के तहत शिकायतकर्ता समशेर पुत्र हरिसिंह निवासी चिरवाड़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अलीगढ़ रोड स्थित उसकी दुकान से कॉपर का नया व पुराना रोल (लगभग 15 किलो) और 10 बंडल तार चोरी हो गए थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता रमन श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का भी शटर व ताला तोड़कर बड़ी बैटरी, तार के बंडल, कूलर व एल्युमिनियम मोटर, रूम हीटर, वाशिंग मशीन मोटर और नगदी चोरी करने की वारदात हुई थी।
मामले में सीआईए स्टाफ पलवल के प्रधान सिपाही पवन कुमार टीम ने गहनता से जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया। चोरी किए गए कॉपर के तारों व अन्य सामान को बेचकर चोरी के बचे हुए दो हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

आरोपी गौरव को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक न्यायिक हिरासत (जुडिशियल जेल) में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana