किशोरपुर गांव में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आचार्य राजेश ने किया हवन

किशोरपुर गांव में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आचार्य राजेश ने किया हवन
यज्ञ हवन कराते आचार्य राजेश

पलवल
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में किशोरपुर गांव में हवन किया गया। जिसमें यज्ञ ब्रह्मा आचार्य राजेश ने कहा माता-पिता गुरु हमारे पूजनीय होते हैं उनकी आज्ञाओं का पालन करना ही उनकी सच्ची सेवा है। माता निर्माता भवति मां निर्माण करने वाली होती है। मां बच्चों को अच्छे संस्कार देकर महान बना सकती है निर्माण और प्रलय मां की गोद में खेलते हैं। आचार्य राजेश ने कहा हमारे जीवन में गुरु का भी बड़ा महत्व है। जो माता-पिता उपनयन संस्कार कराके माता-पिता की गोद से गुरुओं के पास रहकर ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए ब्रह्म विद्या का 25 वर्ष तक अध्ययन करता है वह व्यक्ति समाज को उन्नतशील बनता है। गुरु हमारे जीवन में बड़ा महत्व है गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से सच्चाई की ओर और ब्रह्म का साक्षात करने में अहम रोल अदा करता है। गुरुओं के द्वारा ही हम वेद शास्त्र उपनिषद रामायण, महाभारत, गीता का अध्ययन करके अपने जीवन को अच्छा बनाते हैं और मोक्ष के अधिकारी बनते हैं। आचार्य राजेश ने हवन सत्संग में कहा की गुरु वह व्यक्ति बन सकता है जो व्यक्ति जितेंद्रिय हो, धर्मात्मा हो, वेद शास्त्र के ज्ञाता और ज्ञान विज्ञान से युक्त व्यक्ति को ही गुरु बनने का अधिकारी है । महर्षि दयानंद ने कहा है जिस देश में वेद विद्या के जितेंद्रिय विद्वान नहीं होते उसे देश में मूर्ख पाखंडी वे धूर्त लोग गुरु बनकर समाज को ठकते हैं। उन्होंने बताया जिस व्यक्ति का उपनयन संस्कार नहीं हुआ है और यज्ञोपवीत नहीं हुआ है वह व्यक्ति गुरु मंत्र नहीं पढ़ सकता स्त्रियों में भी यह बड़ी विडंबना रही कि अपने पति को छोड़कर के दूसरे को गुरु बनाने का प्रमाणिक ग्रंथों में कहीं उल्लेख नहीं मिलता है। यह शब्द आचार्य राजेश बोल रहे थे। इस हवन सत्संग में नथीराम, संतो, सुनील, पूनम, कुमारपाल, रीना, धर्म, कोमल, बबली, मीना, राखी, डालचंद, माता जगवती, रितु सुखवीर व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana