एडीसी जयदीप कुमार ने अनाज मंडी पलवल का किया औचक निरीक्षण

एडीसी जयदीप कुमार ने अनाज मंडी पलवल का किया औचक निरीक्षण

पलवल
जिला के किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ पलवल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में विभिन्न दुकानों पर उपलब्ध खाद एवं बीज विक्रेताओं से स्टॉक की जानकारी ली तथा खाद वितरण प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने वितरण व्यवस्था को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मंडी में खाद की दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दुकान पर खाद की उपलब्धता का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाएं। अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी या अभाव की स्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी नियमित रूप से मंडियों एवं विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करें, ताकि गुणवत्ता युक्त सामग्री ही किसानों तक पहुंचे। इस अवसर पर सीटीएम अप्रतिम सिंह, कृषि विभाग के एसडीएओ अजीत तंवर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana