प्रशासन करे कार्यवाही, नहीं तो आर्य समाज जिला पलवल उतरेगा मैदान में -राजदेव

प्रशासन करे कार्यवाही, नहीं तो आर्य समाज जिला पलवल उतरेगा मैदान में -राजदेव

पलवल
आर्य समाज श्रद्धानंद नगर न्यू कॉलोनी पलवल के सत्संग भवन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आर्य समाजों ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आर्य समाज जवाहर नगर के वयोवृद्ध प्रधान जयप्रकाश आर्य ने की। बैठक में हथीन खंड के गांव रणसीका स्थित आर्य समाज में 11अगस्त को मंदिर में हुए तोड़फोड़ और आर्य समाज के प्रधान व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने की वारदात पर अपना विरोध जताया। सभी कार्यकर्ताओं व सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस प्रशासन की लापरवाह पूर्ण कार्यवाही पर भी सवाल उठाए। अभी तक दोषियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। प्रशासन ने समाज विरोधी विधर्मियों का साथ देते हुए सामान्य सी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जबकि किसी आर्य समाज मंदिर पर तोड़फोड़ करने के लिए दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए। क्योंकि उन्होंने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं पर हमला किया है जो माफी योग्य नहीं है। कानून इन दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करें ये सभी संगठनों ने प्रशासन से मांग की। सभी आर्य समाजों ने मिलकर राजदेव आर्य के नेतृत्व में मिलकर इस कानूनी लड़ाई को लड़ने का प्रस्ताव किया। बैठक में इन विधर्मियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सभी एकजुटता के साथ आर्य समाज के स्वाभिमान की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे और आर्य समाज के गौरव को सुरक्षित रखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि या तो प्रशासन अपनी कार्यवाही करे नहीं तो आर्य समाज सख्ती के साथ मैदान में उतरेगा। पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलीभगत करके अदालत में आर्य समाज मंदिर को चौपाल दिखाकर जमानत कराई है, जोकि बिल्कुल गलत है। इस बैठक में जिला पलवल की आर्य समाज श्रद्धानंद नगर, जवाहर नगर, पलवल शहर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रकाश विहार, आदर्श कॉलोनी, गांधी धाम, ओमेक्स सिटी, पृथला, अलावलपुर, धतीर, औरंगाबाद मित्रोल, टीकरी ब्राह्मण, लीखी, कुशक, हथीन, बिघावली, गोपालगढ़, होडल सहित अन्य आर्य समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कर्मवीर गहलौत, प्रदीप सरदाना, महेंद्र शास्त्री, रामप्रसाद, बुधराम तेवतिया प्रधान वीरसिंह आर्य, अशोक पराशर, सतवीर, सुरेंद्र आर्य, इंद्रदेव आर्य, यशपाल मंगला, मोतीलाल, डॉ. विश्वपाल आर्य, रमेश आर्य, चन्द्रमुनि, श्याम सिंह आर्य, मास्टर राहुल, भागीरथ पहलवान, प्रकाशवीर, रामेश्वर, विकास आर्य, पत्रकार गजराज आर्य व वीरेन्द्र आर्य सहित सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana