एडवोकेट हरि रतन डबास बने सीनियर सिटीजन वैल्फेयर के प्रेसिडेंट

एडवोकेट हरि रतन डबास बने सीनियर सिटीजन वैल्फेयर के प्रेसिडेंट

पलवल
सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन की चुनावी बैठक आज एक रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न हुए। जिसमें डॉ. मनोहर लाल मनचंदा को चीफ पैट्रन, डॉ. राजकुमार सरदाना को सीनियर पैट्रन, लोकनाथ कालड़ा को पैट्रन, हरि रतन डबास को प्रेसिडेंट, सी.पी. शर्मा, श्रीमती मिथिलेश बंसल एवं श्रीमती शक्ति मणि मंगला को वाइस प्रेसिडेंट, पी.के. गौतम को जनरल सेक्रेटरी, बी.एम शर्मा को फाइनेंस सेक्रेटरी, राजन गुप्ता को ज्वाइंट सेक्रेटरी एंड कॉर्डिनेटर, लक्ष्मी नारायण शर्मा को आडिटर बनाया गया। इसके अलावा 6 सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन किया गया जो नए सदस्यों को इस एसोसिएशन का मेंबर बनाने के लिए अपनी अनुशंसा प्रदान करेगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भवानी दास डेमला का एवं हरि रतन डबास के छोटे भाई बिजेंद्र डबास का देहांत हो गया था। इन दोनों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनिट का मौन रख कर प्रार्थना की गई।
राजन गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन के दो सदस्यों ज्ञान चंद कथूरिया एवं वी.के. गुप्ता अस्वस्थ हैं। सभी ने कथूरिया एवं गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सभी को अवगत किया गया कि निरंजन प्रसाद गौतम ने पारिवारिक कारणों से एसोसिएशन की मेंबरशिप जारी रखने में असमर्थता प्रकट की है। सभा ने उनके निवेदन को स्वीकार कर लिया। सभागार में जानकारी दी गई कि जनवरी 2026 के महीने में निम्न सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ आ रही है। इन सभी को बधाई। इसके पश्चात डॉ रजनीश गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को सर्दियों में होने वाली सामान्य समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठजन को सुबह की सैर पर नहीं जाना चाहिए। खुले में व्यायाम या योग न करें। ठंड से बचें। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में दिल की नलियां सिकुड़ जाती हैं जिससे दिल पर बहुत जोर पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सभी को इमरजेंसी में एस्प्रिन 325 mg, अटॉर्वास 40 mg की गोली दिन में दो बार, क्लोपेडोग्रेल 150 mg दिन में दो बार लेने की सलाह दी और तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। इसके पश्चात कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक बंसल ने सभी वरिष्ठ जन को कैंसर के बारे में जानकारी प्रदान की। राजन गुप्ता ने सभी उपस्थित डॉक्टर्स सदस्यों से निवेदन किया कि वे एसोसिएशन के सभी सदस्यों को फ्लू का टीका लगवाने और कैंसर की आरंभिक जांच करवाने के लिए एक कैंप लगवाने की व्यवस्था करें।सीनियर सिटीजन भवन के बारे में बताते हुए राजन गुप्ता ने सभी सदस्यों को अवगत किया कि एसोसिएशन की तरफ से एक पत्र नगर परिषद के चेयरमैन को दिया जा चुका है जिसमें उनसे अनुरोध किया गया है कि अवैध तरीके से भवन को कब्जाने वाले कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार के आदमियों से तुरंत खाली कराया जाए। उन्होंने आगे बताया कि इस पत्र पर कार्यवाही करते हुए भवन को अब खाली कराया जा चुका है।
बैठक में बताया गया कि आगामी फरवरी माह में एसोसिएशन का स्थापना दिवस आ रहा है। सभी की राय थी कि इसे भव्य रूप से मनाया जाना चाहिए। इस पर महासचिव पी.के. गौतम ने बताया कि इस अवसर पर सभी सदस्यों को एसोसिएशन की तरफ से एक गिफ्ट दिया जाएगा। सभी को अवगत कराया गया कि आगामी मार्च माह के मध्य के दिनों में 3 दिवसीय अयोध्या टूर कार्यक्रम का आयोजन करने का विचार किया जा रहा है। सभी की राय थी कि इसमें वाराणसी भी जोड़ा जाए। तत्पश्चात 30 जनवरी को आयोजित होने वाले माधवगढ़ कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि अभी तक 43 सदस्यों ने अपना कार्यक्रम शुल्क जमा कर दिया है। 30 जनवरी की सुबह 8 बजे से बस पलवल से प्रस्थान करेगी।
तत्पश्चात मेज़बान डॉ सुभाष चंद गोयल एवं डॉ. एस.एस. सिंघल द्वारा प्रायोजित लंच का सभी ने आनंद लिया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana