नामांकन वापस लेने के बाद पलवल विधानसभा से 13, हथीन से 8 तथा होडल से 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

नामांकन वापस लेने के बाद पलवल विधानसभा से 13, हथीन से 8 तथा होडल से 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ।

पलवल
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 12 सितंबर तक पलवल विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवारों तथा हथीन विधानसभा क्षेत्र में 13 और होडल विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे थे। नामांकन पत्रों की छंटनी के कार्य और 16 सितंबर तक नामांकन वापस लेने के बाद पलवल विधानसभा क्षेत्र से 13, हथीन विधानसभा क्षेत्र से 8 तथा होडल से 12 प्रत्याशी रह गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 सितंबर को 3 बजे के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। पलवल विधानसभा क्षेत्र से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में बहुजन समाज पार्टी के अभिषेक देशवाल को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के करन सिंह दलाल को हाथ, बीजेपी के गौरव गौतम को कमल, आम आदमी पार्टी के धर्मेंद्र सिंह को झाडू, समता पार्टी के गोपाल दत्त को बैंटरी टॉर्च, भारत जन जागरण दल के पंचलाल प्रसाद को बेंच, बहुजन जनता दल के रामपाल को लैपटॉप, अखिल भारतीय सोशिलिस्ट पार्टी के सतबीर सिंह को गैस सिलेंडर, आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार हरित कुमार को केतली चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवारों में गिर्राज को गन्ना किसान, ममता सोलंकी को माइक, शिवदत्त को हीरा और सुनील कुमार को चारपाई का चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
इसी प्रकार हथीन विधानसभा क्षेत्र से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में एक ओर जहां इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी तैय्यब हुसैन भीमसीका को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के मनोज रावत को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मो. इसराईल को हाथ, जन नायक जनता पार्टी के रविंद्र सहरावत को चाबी, आम आदमी पार्टी के राजेंद्र सिंह रावत को झाडू चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवारों में केहर सिंह रावत को सेब, धर्मेंद्र तेवतिया को मेज और प्रदीप कुमार को गैस का चूल्हा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
इसी क्रम में होडल विधानसभा क्षेत्र से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में एक ओर जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उदयभान को हाथ, आम आदमी पार्टी के मनोहर को झाडू, जन नायक जनता पार्टी के सतबीर को चाबी, इंडियन नेशनल लोकदल के सनील कुमार को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के हरिंद्र सिंह को कमल का फूल चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवारों में ऊष्मा देवी को चारपाई, कुलदीप कुमार को बल्ला, नवीन रोहिला को बांसुरी, नीरज सौरोत को सेब, यशवीर को चक्की, रजनी को बाल्टी तथा सुनीता सौरोत को हीरा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
जिला की तीनों विधानसभाओं हथीन-82, होडल (अ.ज.)-83 और पलवल- 84 के निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। इस दौरान विभिन्न उम्मीदवार व चुनाव एजेंट मौके पर मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana