युवा रेडक्रॉस द्वारा किया गया एड्स जागरूकता अभियान

युवा रेडक्रॉस द्वारा किया गया एड्स जागरूकता अभियान

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय ,पलवल के युवा रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के अंतर्गत उच्च शिक्षा निदेशालय पंचकुला, हरियाणा के निर्देशानुसार HIV एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार के मार्गदर्शन से किया गया। युवा रेडक्रॉस की प्रभारी डॉ रुचि शर्मा ने बताया कि एचआईवी/एड्स जागरूकता प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में इस बीमारी के बारे में सही और वैज्ञानिक जानकारी फैलाना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर उन्हें रोकथाम और जनजागरण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका लक्ष्य है कि एड्स से जुड़ी मिथकों और भ्रांतियों को दूर किया जाए तथा एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संवेदनशीलता विकसित हो। अंततः इसका मकसद समाज में भेदभाव और कलंक को समाप्त कर एक स्वस्थ, सहयोगी और एड्स-मुक्त वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में युवा रेडक्रॉस के 40 वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया जिसमें से हिमांशी भारद्वाज BSc (CS) फ़र्स्ट ईयर की छात्रा प्रथम स्थान पर , काजोल BSc (CS) प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर और तृतीय स्थान पर ख़ुशबू BSc द्वितीय वर्ष (मेडिकल) की छात्रा व निशा BSc (CS) प्रथम वर्ष की छात्रा रही। कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉक्टर मंजुला बत्रा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की एवं विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को बताया कि प्रतियोगिता के द्वारा यह संदेश दिया जाता है कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। आंतरिक गुणवत्ता विश्वसनीयता प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रवीण कुमार वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को अपने आस पास के लोगों को HIV एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा रेडक्रॉस के वॉलेन्टियर टीना, निखिल , मनीष व लकी का विशेष योगदान रहा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana