सभी बच्चों को लेना चाहिए संतुलित पोषक आहार, व्यक्तिगत सफाई का रखें विशेष ध्यान

सभी बच्चों को लेना चाहिए संतुलित पोषक आहार, व्यक्तिगत सफाई का रखें विशेष ध्यान
💡
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैंदापुर में पोषण कैंप का हुआ आयोजन

पलवल
आयुष निदेशालय पंचकूला के निर्देशानुसार व उपायुक्त पलवल डा. हरीश कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैंदापुर में पोषण माह के अंतर्गत पोषण परामर्श एवं स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर डा. आशु सिंह ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही पोषण बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक होता है। सभी बच्चों को संतुलित एवं पोषक आहार लेना चाहिए साथ ही व्यक्तिगत साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
डा. गुलफाम ने बताया कि सभी बच्चों को ऋतु एवं मौसम के अनुसार अपना आहार लेना चाहिए। अभी सर्दी की ऋतु के अनुसार अपने आप को गर्म रखने चाहिए ठंड के प्रभाव से बचाना चाहिए। इस कार्यक्रम में डा. गुलफाम, डा. सुमायला अंजुम, डा. अकबर अली ने पोषण कैंप में परामर्श कर दवा वितरण भी किया। मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आयुष योग सहायक मुनफेज तथा ज्योति ने ने प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा, जीव विज्ञान प्रवक्ता हिमांशु, बृजभूषण आदि अध्यापकों ने पोषण के बारे में बच्चों को बताया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह में आने वाले पूरे माह पोषण को केंद्रित रखते हुए आयुष चिकित्सकों, फार्मासिस्ट एवं आयुष योग सहायकों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा सभी को पोषण के बारे में जागरूक करेंगे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana