कोविड काल से बंद पड़ी पलवल से सभी ईएमयू ट्रेने एक सितंबर से दौड़ेगी

कोविड काल से बंद पड़ी पलवल से सभी ईएमयू ट्रेने एक सितंबर से दौड़ेगी

पलवल
पलवल से रोजाना सफर करने वाले नौकरी पेशा, यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों के लिए राहत की खबर है। कोरोना काल में सुरक्षा कारणों से जो ईएमयू बंद कर दी गई थी, उनका संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। उत्तर रेलवे ने एक सितंबर से ईएमयू ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का निर्णय लिया है। ईएमयू ट्रेनों के दुबारा चलने से कोसी, होडल, पलवल, शोलाका, रूंधी बल्लभगढ़, फरीदाबाद और दिल्ली समेत छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। जोनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमेटी के सदस्य संजय अग्रवाल ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की बैठक में कहा कि कोरोना काल के बाद लोकल ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को रोजाना आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोसीकलां, हरियाणा एवं राजस्थान दो प्रदेशों की सीमाओं से सटा होने वाला उत्तर प्रदेश का पहला नगर है। दिल्ली, पलवल, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु कोसी होकर ही शनिधाम कोकिलावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ड्यूटी करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए ईएमयू ट्रेनों का संचालन पुनःशुरु करने की मांग काफी समय से प्रमुखता से रखी जा रही थी, आज यह मांग पूरी हुई है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि एक सितंबर से 64073/64074 ईएमयू फिर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इन ट्रेनों के संचालन से कम किराए में यात्रा का विकल्प फिर से खुलेगा और यात्रियों को निजी वाहनों या बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana