अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पलवल इकाई ने की उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम की समीक्षा

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पलवल इकाई ने की उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम की समीक्षा

पलवल
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पलवल इकाई द्वारा 24 दिसंबर को आयोजित हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मास्टर घनश्याम दास बड़ौली के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें संगठन के 12 सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता, आमजन की सहभागिता तथा समाज में कार्यक्रम को लेकर बनी सकारात्मक चर्चा पर अपने-अपने विचार सांझा किए। साथ ही यह भी विचार किया गया कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
समीक्षा के दौरान कार्यक्रम में आई कुछ कमियों पर भी खुलकर चर्चा हुई तथा उन्हें सुधारने के लिए सुझाव दिए गए। बैठक में कार्यक्रम के दौरान हुए कुल खर्च का आकलन किया गया। जिन सदस्यों द्वारा व्यय किया गया था, उन्होंने अपने-अपने बिल प्रस्तुत किए। जबकि जो सदस्य किसी कारणवश बिल प्रस्तुत नहीं कर सके, उनसे अगली बैठक से पूर्व बिल जमा कराने का आग्रह किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम पर हुए समस्त खर्च को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्य आपसी सहयोग से वहन करेंगे, ताकि खर्च करने वाले साथियों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएं भी दी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana