70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए करें आवेदन

70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए करें आवेदन
जय भगवान जाटान, सिविल सर्जन, पलवल।

जिला नागरिक अस्पताल पलवल में स्थित आयुष्मान केंद्र पर किए जा रहे हैं आवेदन

पलवल
जिला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्ड के माध्यम से वे 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में करा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल सर्जन पलवल जय भगवान जाटान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के वरिष्ठ नागरिक अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या जिला नागरिक अस्पताल पलवल में स्थित आयुष्मान केंद्र पर जाकर आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पोर्टल पुनः चालू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत, जिले के वे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक है, वे chirayuayushmanharyana.in पोर्टल पर 1500 रुपये का वार्षिक अंशदान देकर अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकते हैं। यह कार्ड 1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक मान्य रहेगा, जिसके बाद इसका पुनः नवीनीकरण करवाना आवश्यक होगा। सिविल सर्जन ने ऐसे नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत अपने और अपने परिवार के आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका पूरा लाभ उठाया जा सके।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana