पैदल कावंड़ यात्रा द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

पैदल कावंड़ यात्रा द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

पलवल
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा सनातन संस्कृति के साथ पर्यावरण, प्रकृति एवं तीर्थ यात्राओं व तीर्थ स्थलों को नशा मुक्त, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से लगभग 26वीं पैदल कावंड़ यात्रा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संस्था सदस्य गौमुख-गंगोत्री धाम तथा हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। संस्था अध्यक्ष ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि भगवान प्रकृति के कण-कण में विराजमान हैं। हमें प्रकृति और अपनी प्रवृत्ति दोनों को ही सुंदर रखना चाहिए। जलबचओ, पेड़ लगाओ, नशामुक्त तथा महिलाओं का सम्मान करें। पिछले वर्ष संस्था ने कावंड़ यात्रा मार्ग में सेवा शिविरों व मार्ग में स्थापित किए देव वृक्षों के दर्शन किए तथा ओर बरगद, पीपल, अमरूद आदि के पौधे लगाए। कावंड़ यात्रा का उद्देश्य संस्कृति और प्रकृति को बचाते हुए तीर्थ स्थलों को स्वच्छ रखना और नशे से मुक्त करना भी है। श्रद्धालुओं से अपील है कि यात्रा के दौरान कचरा न फैलाएं, नशे से दूर रहें और प्रत्येक शिव भक्त कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करें। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी देव, रोहित, मनोज, पूरन सहित सरधना मेरठ सेवा शिविर सेवादार रामावतार राघव, मदनपाल, एडवोकेट श्रीओम (इलाहाबाद हाईकोर्ट), परवीन, सत्यपाल आदि सहित श्रद्धालु व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थों की स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana