एएनसी पलवल टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध बम-पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

एएनसी पलवल टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध बम-पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
आरोपी सौंध गांव निवासी राहुल

पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में त्यौहारों के मध्यनजर अवैध गतिविधियों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी पलवल ने बड़ी मात्रा में अवैध बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में 159 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री जब्त तथा मौके पर आरोपी को काबू किया गया। एएनसी पलवल के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार एएनसी के हवलदार छोटूराम को मुखबिर से सूचना मिली कि सौंध गांव निवासी राहुल दीवाली पर्व पर भारी मात्रा में बम्ब, पटाखे, फुलझडिया, राकेट, अनार बम्ब आदि बिना लाईसेंस के बेचने के लिए लेकर आया है। आरोपी ने सभी आतिशबाजी होडल में महारानी किशोर कॉलेज के सामने गली में अपनी किराने की दुकान के ऊपर बने एक कमरे में रखा हुआ है। यदि समय रहते रैड की जाए तो लाखों रुपए कीमत का आतिशबाजी का सामान बरामद हो सकता है। उनकी टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां किराने की दुकान के ऊपर एक युवक आतिशबाजी बेचता हुआ मिला। जिससे उसका नाम पता पूछा तो उसने सौंध गांव निवासी राहुल बताया। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। जिनका कांटे पर वजन कराया तो 159 किलो 300 ग्राम था। बरामद आतिशबाजी को सील किया गया तथा आरोपी के खिलाफ बिना अनुमति के शासकीय आदेशों की अवहेना करके काफी मात्रा में विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों पटाखे, फुलझड़ियों, राकेट व अनार बम्ब आदि का भंडारण करके आमजन की जान जोखिम में डालकर अपराध करने की विभन्न धाराओं में होडल थाना में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से बरामद विस्फोटक सामान को सील कर दिया है।
पलवल पुलिस का संदेश—
सार्वजनिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी व बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी नागरिक के पास ऐसी किसी गतिविधि के सम्बन्ध में सूचना है तो वे नज़दीकी थाना व पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करें। आपकी सूचनाओं से हम समय रहते बड़ी दुर्घटना रोक सकते हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana