राजकीय अध्यापक संघ -70 होडल खण्ड के प्रधान बने अनिल कुमार

राजकीय अध्यापक संघ -70 होडल खण्ड के प्रधान बने अनिल कुमार

पलवल
राजकीय अध्यापक संघ-70 हरियाणा जिला पलवल के खण्ड होडल की कार्यकारिणी के चुनाव करने बावत् संघ की मीटिंग डबचिक में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान प्रताप सिंह सहरावत ने की। जिसमें अनिल कुमार गढ़ी पट्टी होडल निवासी को सर्वसम्मति से खण्ड होडल का प्रधान बनाया गया। संघ के खण्ड प्रधान चुने जाने पर बैठक में उपस्थित अध्यापकों ने नव नियुक्त प्रधान अनिल कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनका फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान प्रताप सिंह सहरावत ने कहा कि नवनिर्वाचित खण्ड प्रधान अनिल कुमार एक जुझारू, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तिव के धनी हैं । वह सभी अध्यापक साथियों को साथ लेकर विचार-विमर्श करके खण्ड होडल में संघ की एक अच्छी बाॅडी का गठन कर अध्यापकों के मान-सम्मान एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संघर्ष करेंगे। संघ की ओर से उन्होंने नवनिर्वाचित खण्ड प्रधान अनिल कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रताप सिंह सहरावत, देवी सिंह, कृष्ण देव, भजनलाल, मोहनश्याम, बिजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, रविन्द्र सिंह, भगतसिंह, प्रमोद कुमार, मंजू सहरावत आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana