साईं करुणाधाम मंदिर पलवल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

साईं करुणाधाम मंदिर पलवल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
सांई करुणाधाम मंदिर पलवल में वार्षिकोत्सव मनाते श्रध्दालुगण

पलवल
अगवानपुर स्थित साई करुणाधाम मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नेशनल हाइवे पर स्थित सांई करुणाधाम मंदिर में शाम की आरती के उपरांत केक काटकर वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर साई भक्तों ने जमकर सांई भजनों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने खूब नाच-गाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में कोई श्रद्धालु घर से खिचड़ी प्रशाद बनाकर लाया तो कोई सावन का पसंदीदा मिष्ठान घेवर लेकर आया। मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम की विशेषता नन्हे नन्हे बच्चों की रही। जो काफी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकांश पदाधिकारियों ने मांग की कि बरसात के मौसम में यहां की सड़कों पर पानी भरने के कारण फिसलन हो गई हैं। सड़कें ऊबड़ खाबड़ हो गई हैं। इन्हें नए सिरे से बनाया जाए। सड़कें खराब होने के कारण मंदिर का बड़ा कार्यक्रम दो माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संदर्भ में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से भी मिला।
कार्यक्रम में ओम श्री साई करुणाधाम सोसायटी के संस्थापक प्रधान सतीश भूटानी,
पूर्व प्रधान डॉक्टर रमेश कुकरेजा, महासचिव प्रिंस गर्ग, कैशियर मनोज भारद्वाज, संरक्षक आसानन्द छाबड़ा, मनोज चावला, राकेश कालड़ा, ऑडिटर मोहित कुकरेजा, अशोक आहूजा, शुभम कालड़ा, गोपाल शर्मा, मनोज कालड़ा आदि उपस्थित रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana