पलवल में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

पलवल में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद विद्यालय पलवल में आमजन को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाते उप निरीक्षक डा० अशोक वर्मा व निदेशक ज्योति प्रसाद दहिया
नशा न करने की दिलवाई शपथ

पलवल
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशा निर्देशों में नशा मुक्त हरियाणा अभियान प्रत्येक ज़िले में किया जा रहा है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा उच्चाधिकारियों के आदेश से प्रतिदिन नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं। वे साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए इस अभियान को गाँव गांव तक लेकर जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल में एक दिवसीय 23वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया। विद्यालय के निदेशक ज्योति प्रसाद दहिया की अध्यक्षता में प्राचार्य भगत सिंह की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में बस चालकों, सहायकों और कर्मचारियों सहित शिक्षकों ने भाग लिया जिनकी संख्या 40 थी। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने नशे पर चर्चा की और समझाया कि नशे के कारण व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को इसके परिणाम भुगतने पड़ते हैं। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर 9050891508 ऐसा अचूक रामबाण है जिस पर कोई भी व्यक्ति गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई। इसके पश्चात ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार आगे की यात्रा पर निकल गए और लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana