ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के मेडिकल विंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर महेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्था का परिचय देते हुए बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान है जिसकी 22 विंग हैं। उन्होंने सभी बच्चों को ओम ध्वनि का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हम तंबाकू, गांजा, सुल्फा, गुटका व शराब जैसे नशों के साथ-साथ आज मोबाइल के नशे को भी अनदेखा नहीं कर सकते। यह नशा भी भयानक रूप लेता जा रहा है और इसके कारण कई बच्चों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि आज से वे किसी भी प्रकार के नशे की वस्तु अपने हाथों से माता-पिता या समाज के किसी भी व्यक्ति के लिए न लाएं। उन्होंने कहा कि तंबाकू जिसे कोई जानवर भी नहीं खाता, उसे आज इंसान खा रहा है। इंसान सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान प्राणी है, इसलिए उसे समझदारी से अपने परिवार और समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए नशीले पदार्थों का त्याग करना ही होगा।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने प्रिंसिपल, स्टाफ और सभी बच्चों को प्रतिज्ञा कराई कि "हम न तो नशा करेंगे और न ही समाज में किसी को नशीले पदार्थों का उपयोग करने देंगे। भारत को नशा मुक्त बनाकर ही रहेंगे।" विद्यालय की प्रिंसिपल बहन नम्रता कुंडू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था का यह कदम समाज और बच्चों के लिए श्रेष्ठ है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के सही उपयोग के बारे में बताया और कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही करें और इसे नकारात्मक कार्यों में न लगाएं। अंत में प्रिंसिपल ने सभी आए हुए अतिथियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौहान, श्यामवीर भाई और वीना गांधी भी उपस्थित रहे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana