हरियाणा में सरकार बनाना कांग्रेस के मुंगेरीलाल के सपने जैसा, भाजपा लगाएगी हैट्रिक -अनुराग सिंह ठाकुर

हरियाणा में सरकार बनाना कांग्रेस के मुंगेरीलाल के सपने जैसा, भाजपा लगाएगी हैट्रिक -अनुराग सिंह ठाकुर

कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, राहुल गांधी मौन क्यों -अनुराग सिंह ठाकुर

हरियाणा में किसानों की ज़मीन हड़पने की तैयारी में कांग्रेस -अनुराग सिंह ठाकुर

पलवल
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पलवल में पार्टी प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर पलवल के विकास को बनाए रखने के लिए गौरव गौतम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा आज हरियाणा में कांग्रेस के अंदर एक अनार सौ बीमार की स्थिति है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने के नाम पर मुंगेरीलाल के हसीन देख रही है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने वाली है, हैट्रिक लगने वाली है, कमल खिलने वाला है। हरियाणा में भी कांग्रेस का सरकार बनाने का गुब्बारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई और आज प्रदेश को आर्थिक बदहाली की ओर धकेल दिया है। भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है। कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोड़ना होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं, लेकिन ये कांग्रेस जनता को भड़काने का काम कर रही है। कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगते हैं मगर राहुल गांधी मुँह पर दही जमा कर बैठे रहते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा राहुल गांधी हर रोज झूठ बोलते हैं, कहते हैं कि हम डैच् पर कानून लाएंगे। 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गेंहू और धान के अलावा किसी और फसल को कांग्रेस डैच् पर नहीं ख़रीदती थी। कांग्रेसी नेता बतायें आपका एक भी राज्य ऐसा है, जो 24 फसलों को डैच् पर खरीदता है? भाजपा सरकार ने हरियाणा में 24 फसलों को डैच् पर खरीदने का निर्णय लिया है। हुड्डा सरकार में किसानों को 2 रुपए का मुआवजा दिया जाता था। किसानों को अपमानित किया जाता था।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा हरियाणा में कांग्रेस ने अपने शासन काल में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पहुँचा दिया था। इनकी सरकार में पूरे हरियाणा में दलाल और दामाद का बोलबाला था। दबंगों द्वारा किसानों की ज़मीन हड़पना, अवैध कब्जा करना आम बात हो गई थी। भाजपा आई और हरियाणा को इस अभिशाप से मुक्ति दी, मगर कांग्रेस अब फिर से प्रदेश में वही जंगलराज वापस लाने के सपने देख रही है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और फिर से एक बार भाजपा सरकार बना कर कांग्रेस को विपक्ष में बैठायेगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा 5 अक्तूबर के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100, प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन, चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (डैच्) पर खरीद, 2 लाख युवाओं को ’बिना पर्ची बिना खचर्ची’ पक्की सरकारी नौकरी, हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड जैसी कई सुविधाएँ देने जा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा हरियाणा में हुड्डा राज में दलितों पर हुए अत्याचार को कौन भुला सकता है। जहां जहां कांग्रेस की सरकारें रहीं इन्होंने दलितों पर बेहिसाब जुल्म ढाए। 19 अप्रैल 2010 में मिर्चपुर में कांग्रेस राज में दलितों पर कितने बेरहमी से अत्याचार ढाया गया, कौन भूल सकता है? इनके समय में दलित अपने आप को डरा, सहमा महसूस करते थे और हुड्डा उनको न्याय नहीं दिला पाए। इनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता सैलजा का हुड्डा परिवार में इतना अपमान कर दिया कि वो घर बैठ गई हैं, ना सभाएँ कर रही हैं, ना बैठकों में जा रही हैं। बेटे को सेट करने के चक्कर में हुड्डा ने पूरे हरियाणा को अपसेट कर दिया है। जो पार्टी आपस में एक नहीं है वो भला हरियाणा का क्या भला करेगी।
आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ सरकार बनाने की ग़लतफ़हमी में जी रही कांग्रेस सरकारी नौकरियाँ बेचने की तैयारी कर रही है। इनके नेता गली-गली कहते घूम रहे कि सरकार आएगी तो पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे, रेवड़ियों की तरह अपनों को नौकरियाँ देंगे। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन ख़तरनाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठायेगी। भाजपा ने बिना भाई-भतीजावाद के बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख नौकरियाँ दीं। कांग्रेस हरियाणा को जाति, धर्म, संप्रदाय में बाँटने की कोशिश कर रही है, इसलिए जनता से निवेदन है कि बिना बँटे यहाँ फिर भाजपा सरकार बनायें और प्रदेश की ख़ुशहाली बनाए रखें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana