अपोलो अस्पताल और लायंस क्लब पलवल ने स्वास्थ्य चर्चा विषय पर लगाया सेमिनार

अपोलो अस्पताल और लायंस क्लब पलवल ने स्वास्थ्य चर्चा विषय पर लगाया सेमिनार

पलवल
इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स नई दिल्ली एवं लायंस क्लब पलवल के सहयोग से स्वास्थ्य पर चर्चा नामक विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल की तरफ से डा० राजीव राजपूत वरिष्ठ सलाहकार हृदय रोग विभाग, डा० के एन सिंह किडनी रोग विभाग, डा० साकेत गोयल पेट सर्जरी रोग विभाग, डा० पाखी अग्रवाल महिला रोग एवं महिला कैंसर रोग विभाग, डा० यशवंत तंवर हड्डी रोग विभाग ने जीवन शैली और विभिन्न रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इन रोगों के लक्षण व उपाय भी बताए। इसके इलावा डाक्टरों ने लोगों के पूछे गए प्रशनों का जवाब दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल सिंघल रीजनल चेयरपर्सन लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 रहे तथा पंकज विरमानी चेयरमैन मार्केट कमेटी पलवल विशिष्ठ अतिथि रहे। इसके अलावा डॉ सुभाष गोयल कार्यक्रम के चेयरमैन बने। मंच संचालन लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालड़ा व सचिव अजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डा. एमएल मनंचदा व लोकनाथ कालड़ा का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नितिन जैन, अर्चना सिंगल, राजेन्द्र कालड़ा, इंदू कालड़ा, संजय खत्री, राजदीप सिंह, निपुन मलिक, आसानंद छाबड़ा, नरोतम गर्ग, विनोद बंसल, डा. प्रशांत गुप्ता, तरूण जुनेजा, कनुज खुराना, सन्नी आर्य, राहुल डंग, डा. चेतन, विनय कश्यप, आदि मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana