दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल की ओर से जनता को अपील

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल की ओर से जनता को अपील

पलवल
अधीक्षण अभियंता (ओ.पी. सर्कल) दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, पलवल की ऒर से नागरिकों को अपील की जाती है कि इन दिनों क्षेत्र में लगातार तेज़ वर्षा हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा बाढ़ की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे समय में बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसलिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) पलवल आप सभी से निवेदन करता है कि कृपया सतर्क रहें और बिजली सुरक्षा उपायों का पालन करें। बिजली सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियाँ जरूरी हैं। गीले हाथों से कभी भी किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएँ। बाढ़ या जलभराव वाले क्षेत्रों में गिरे हुए बिजली के तारों, खंभों एवं ट्रांसफार्मरों से दूर रहें। यदि कहीं पर बिजली का तार गिरा हुआ दिखाई दे, तो उसे स्पर्श न करें तथा तुरंत नजदीकी बिजली कार्यालय या कंट्रोल रूम को सूचित करें। घर या दुकान में पानी भरने की स्थिति में तुरंत मुख्य विद्युत स्विच बंद कर दें। बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को बिजली के खंभों और उपकरणों से दूर रखें। जलभराव वाले स्थानों पर मोटर, पंप, इन्वर्टर या किसी अन्य विद्युत उपकरण का उपयोग न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल DHBVN के कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 8059888404 पर संपर्क करें। आपकी सतर्कता ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की कुंजी है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana