आईटीआई पलवल में हुए रोजगार मेले में 18 छात्रों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

आईटीआई पलवल में हुए रोजगार मेले में 18 छात्रों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
💡
285 प्रतिभागियों ने करवाया पंजीकरण, 231 छात्रों को उद्योगों ने किया शॉर्टलिस्ट

पलवल
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को भव्य जॉब मेला आयोजित किया गया। इस जॉब मेले का शुभारंभ उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ट ने किया। शुभारंभ से पूर्व उन्होंने आईटीआई पलवल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस जॉब मेले में कुल 18 उद्योगों ने भाग लिया और लगभग 285 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया। जॉब मेले में मौके पर ही उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 18 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके अलावा 231 छात्र-छात्राओं को विभिन्न उद्योगों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रोजगार मेले में आए सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का ध्येय है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समय-समय पर रोजगार विभाग की ओर से राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में जॉब फेयर लगाने का कार्य किया जा रहा है। सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी औद्योगिक इकाइयों में भी जॉब प्लेसमेंट का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक रोजगार मेलों का लाभ उठाएं। उन्होंने आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह से कहा कि वे राजकीय प्रशिक्षण संस्थान पलवल में आधुनिक नवीनतम कोर्स को शामिल करवाने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर समाजसेवी एडवोकेट बिजेंद्र गौतम ने रोजगार मेले में शिरकत कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन विजय सिंह सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा कराया गया। साथ ही छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से अवगत कराने के लिए उभरते एवं भविष्य के कौशल पर सेमिनार भी आयोजित किया गया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana