ताऊ देवीलाल पार्क एवं स्वामी श्रद्धानंद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ की मिली स्वीकृति

ताऊ देवीलाल पार्क एवं स्वामी श्रद्धानंद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ की मिली स्वीकृति

पलवल
पलवल शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर परिषद पलवल की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। चेयरमैन डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर परिषद के अपने फंड से ताऊ देवीलाल पार्क के नवीनीकरण हेतु 2.50 करोड़ रुपये तथा स्वामी श्रद्धानंद पार्क के नवीनीकरण हेतु 2.50 करोड़ रुपये, कुल 5 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। डॉ. यशपाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने नगर परिषद के पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ दोनों पार्कों का विस्तृत निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पार्कों की स्थिति, नागरिकों की आवश्यकताओं तथा प्राप्त सुझावों के आधार पर इनके व्यापक नवीनीकरण की योजना तैयार की गई। अब स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही टेंडर आमंत्रित कर विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों पार्कों में आधुनिक लैंडस्केपिंग, आकर्षक वॉकिंग ट्रैक, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए अत्याधुनिक खेल उपकरण, ओपन जिम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई प्रणाली, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद दोनों पार्क शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के उत्कृष्ट केंद्र बनेंगे। डॉ. यशपाल ने बताया कि हाल ही में नगर परिषद द्वारा ताऊ देवीलाल पार्क में पलवल जिले का पहला आधुनिक शौचालय स्थापित किया गया है। यह अत्याधुनिक सुविधा स्वच्छता, सुगमता एवं नागरिक सुविधा के उच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। पार्क के नवीनीकरण के बाद यह परिसर और अधिक आकर्षक एवं सुविधासंपन्न बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। प्रमुख सड़कों, चौराहों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और हरित क्षेत्रों का योजनाबद्ध विकास किया जा रहा है, जिससे पलवल एक स्वच्छ, हरित, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान बना रहा है।
डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद द्वारा 6 नए पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के पुराने पार्कों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है। नगर परिषद का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। आने वाले समय में भी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, हरित क्षेत्रों का विस्तार करने व शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी अनेक नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। पलवल को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों में शामिल करना नगर परिषद की प्राथमिकता है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana