आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से
💡
वेद कथा का होगा आयोजन

पलवल
आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पातली गेट, पलवल में होगा। वेद कथा 24 सितंबर गुरुवार से 27 सितंबर रविवार तक चलेगी। इस आयोजन को लेकर आर्य समाज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का विवरण देते हुए आर्य समाज के प्रधान यशवीर सचदेवा ने बताया कि 24 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रतिदिन दो सत्रों में कार्यक्रम होगा। प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक हवन, भजन और वेद कथा का आयोजन किया जाएगा, जबकि सायं 6 बजे से 9.30 बजे तक भजन और वेद कथा होगी। श्रद्धालुओं के लिए दोनों समय वैदिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर रहेगा। 27 सितंबर को समापन कार्यक्रम होगा। उस दिन प्रातः 7.30 बजे से 12.30 बजे तक 31 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, भजन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर आमंत्रित वैदिक विद्वान पं. नरेश दत्त आर्य (बिजनौर वाले) सुविख्यात वैदिक विद्वान के मुखारविंद से वेद कथा सुनने का लाभ मिलेगा तथा पं. नरेंद्र दत्त आर्य (बिजनौर वाले)भजनोपदेशक के भजनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होंगे। यज्ञ ब्रह्मा के रूप में आचार्य देशराज शुक्ल और ओमप्रकाश शास्त्री रहेंगे, जबकि मंत्र पाठ ऐबल कन्या गुरुकुल बहरौला की छात्राओं द्वारा किया जाएगा। प्रधान यशवीर सचदेवा ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं आर्य बंधुओं से सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारकर इस वैदिक ज्ञान-यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है।

Read more

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana