कांग्रेस सरकार बनते ही पहली प्राथमिकता पलवल में मेट्रो लाना है -करन सिंह दलाल

कांग्रेस सरकार बनते ही पहली प्राथमिकता पलवल में मेट्रो लाना है -करन सिंह दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल गांव गुरवाडी में लोगों को संबोधित करते हुए।

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार आते ही इलाके में विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा। क्षेत्र में रुके विकास के सभी कार्य शुरू कराए जाएंगे। पलवल में मेट्रो लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शहर तथा गांवों में टूटी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा तथा पानी निकासी के बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर से गांवों को जोड़ने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जाएगा। आगरा नहर में दिल्ली-फरीदाबाद से आ रहे दू​षित पानी पर रोक लगाई जाएगी, ताकि इलाके में किसानों को आगरा नहर में स्वच्छ पानी मिल सके। करण सिंह दलाल ने मंगलवार को बस अड्डा मार्केट शहर, नाज सिनेमा के पास, गांव गुरवाडी, मीसा, चांट, सोहना रोड तथा सयैद वाडा इलाके में चुनाव प्रचार कर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने लिए वोट मांगे तथा कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हरियाणा में कांग्रेस का है। हर तरफ से नेताओं की कांगेस में आने की होड़ लगी हुई है। लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। ट्रेन बंद करा निजी बसें लगाने वाले भाजपा नेताओं का इलाज कर उनकी बसों को बंद करा सरकारी परिवहन निगम की बसों को बढ़ाया जाएगा। बंद पड़ी ट्रेनों को चालू कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। दलाल ने कहा कि गांव ही नहीं शहर में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी तथा 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में ​शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जहां विश्वविद्यालय स्तर के कालेज ​बनवाए जाएंगे, वहीं अस्पतालों में रिक्त पदों को भरकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana