मेरे राजनीतिक कैरियर को खराब करने व मुझे फँसाने के लिए रची है साजिश - आसू राजपाल

मेरे राजनीतिक कैरियर को खराब करने व मुझे फँसाने के लिए रची है साजिश - आसू राजपाल

पलवल
पार्षद अनिल गोसाईं के जाली स्टैम्प और जाली हस्ताक्षर मामले में जवाहर नगर कैंप मार्किट के प्रधान आसू राजपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के सामने अपनी सफाई दी। उन्होने पुलिस को निष्पक्ष जांच करने को भी कहा है। बता दें कि पिछले दिनों एक मामला सामने आया, जिसमें पार्षद अनिल गोसाई के जाली हस्ताक्षर व मोहर लगे कागज मिले। जिसकी शिकायत अनिल गोसांई ने कैप थाना पुलिस को दी और पुलिस जांच में एक वकील, एक सीएससी सेंटर संचालक और आसू राजपाल का नाम आया। अभी पुलिस जांच चल रही है। अपना नाम आने पर आसू राजपाल ने मिडिया के सामने स्पष्ट किया कि उन्हे बदनाम करने की ये साजिश है और उन्हे झूठे केस में फसाने की योजना बनाई जा रही है। कैंप में 9000 मतदाता हैं। कोई एक व्यक्ति भी सामने आकर कह दे कि आसू राजपाल जाली हस्ताक्षर करवाता है तो वे सजा भुगतने को तैयार है। उन्होने पुलिस से भी आग्रह किया है कि वे निष्पक्ष जांच करे और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इस मौके पर आसू के साथ तरूण जुनेजा, धर्मपाल, पुनित कुमार, सुरेश छाबड़ा, गुलशन आहूजा आदि मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana