जिला में चिह्नित दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आज

जिला में चिह्नित दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आज
💡
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि
💡
नगराधीश अप्रतिम सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

पलवल
जिला में चिह्नित किए गए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण करने के लिए 27 सितंबर दिन शनिवार को नेताजी सुभााषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर नगराधीश अप्रतिम सिंह ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में नगराधीश अप्रतिम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बिजली-पानी व साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। वहीं कार्यक्रम स्थल तक दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जाए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, लेखाकर अंजलि भ्याना समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सौंध के लालदास मंदिर, होडल पंचायत कार्यालय, अलावलपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बागपुर के सरकारी स्कूल, हसनपुर के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, दीघोट में सरपंच की बैठक स्थल, उटावड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धतीर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, औरंगाबाद में प्रजापति चौपाल, पृथला में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, चांदहट में छठ चौक चौपाल, रसूलकर में आंबेडकर भवन और बड़ौली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana