श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बीटेक ओपन काउंसलिंग 30 जुलाई को प्रात: 9 बजे

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बीटेक ओपन काउंसलिंग 30 जुलाई को प्रात: 9 बजे
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। पहले पंजीकरण करवाने से चूके विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। बीटेक के लिए भी 30 जुलाई को ओपन काउंसलिंग होगी। इसके लिए तैयारियां की जा चुकी हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि दाखिला लेने से रह गए विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा अवसर है। उन्होंने बताया कि 1अगस्त को भी बची हुई सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग होगी। मौके पर मेरिट बनेगी और दाखिला प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि ओपन काउंसलिंग की दाखिला प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी होगी। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वह अपने मूल प्रमाणपत्र के साथ आएं और प्रतिलिपियां भी साथ में लाएं। उन्होंने बताया कि स्किल फैकल्टी ऑफ अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी में दाखिले के लिए सुबह 9 बजे पुष्पगिरि भवन में पहुंचना होगा। इसी तरह से स्किल फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज एंड रिसर्च में दाखिलों के लिए रत्नागिरि भवन, स्किल फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दाखिलों के लिए ललितगिरि भवन और स्किल फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर में दाखिलों के लिए ओदंतपुरी भवन में दाखिला प्रक्रिया होगी। प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि मौके पर मेरिट तैयार होगी और उसी के आधार पर दाखिले होंगे। शेष बची सीटों के लिए पहलीअगस्त को ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जेईई एग्जाम नहीं दिया है, वह विद्यार्थी भी बीटेक की ओपन काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने बताया कि बीटेक मेकेनिकल में भी बुधवार को ओपन काउंसलिंग होगी। यह विद्यार्थियों के लिए सुअवसर होगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana