श्री विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी के इस सत्र में शुरू होगा बीवॉक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग का कोर्स शुरू

श्री विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी के इस  सत्र में शुरू होगा बीवॉक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग का कोर्स शुरू
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार व डाईकिन के अधिकारी एयर कंडीशनिंग मशीनों का निरिक्षण करते हुए
💡
डाईकिन होगी इंडस्ट्री पार्टनर, ऑन द जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए खुलेंगे द्वार

पलवल
जापानी कंपनी डाईकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इस प्रोजेक्ट पर 50 लाख रुपए से भी ज्यादा की लागत आएगी। इसका पूरा खर्च डाईकिन उठाएगी। कंपनी के प्रतिनिधंडल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा कर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर यह ऐलान किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने डाईकिन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसी सत्र से बी वॉक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान कर दिया है। डाईकिन इस प्रोग्राम की इंडस्ट्री पार्टनर होगी। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होने से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। विद्यार्थियों को डाईकिन में ऑन द जॉब ट्रेनिंग का मौका मिलेगा । इससे वह काफी कुछ सीख पाएंगे। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि डाईकिन द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि डाईकिन द्वारा स्थापित किया जाने वाले यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विद्यार्थियों के लिए इकोसिस्टम विकसित करने में कारगर साबित होगा। डाईकिन के अधिकारी एपीएस गांधी ने कहा कि यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुत जल्दी स्थापित किया जाएगा। इसके सारे खर्च का वहन डाईकिन द्वारा किया जाएगा। कंपनी विद्यार्थियों को अपने नीमराणा प्लांट में ऑन द जॉब ट्रेनिंग भी करवाएगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से बीवॉक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग करने वाले विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए भी दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। डाईकिन के अधिकारी आशीष माथुर और हितेश शर्मा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्वीकृति एवं स्थान उपलब्ध करवाने जाने पर कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर आदकमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, वाईएमसीए के प्रोफेसर विक्रम सिंह, डॉ. सुनील गर्ग, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, कुलपति के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल भी उपस्थित थे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana