बाबा महाकाल की रसोई का हुआ शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन

बाबा महाकाल की रसोई का हुआ शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन

पलवल
जिला पलवल में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत ‘बाबा महाकाल की रसोई’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह रसोई के.आर.सी. फाउंडेशन के सौजन्य से तथा बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट, पलवल द्वारा स्थापित की गई है। इस सेवा केंद्र का शुभारंभ शनिवार को सिविल अस्पताल पलवल के प्रांगण में संपन्न हुआ। ‘बाबा महाकाल की रसोई’ का उद्घाटन हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अपने कर-कमलों से किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में के.आर.सी. फाउंडेशन के निदेशक चौधरी महिपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में इस प्रकार की रसोई का खुलना मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, जो उपचार के दौरान भोजन की चिंता से मुक्त रहेंगे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बाबा महाकाल की रसोई को मानव सेवा का एक उत्कृष्ट और प्रेरणादायी उदाहरण बताया। बाबा महाकाल की रसोई न केवल जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएगी, बल्कि यह सेवा, करुणा और सामाजिक समर्पण की भावना को भी प्रबल करेगी। के.आर.सी. फाउंडेशन के निदेशक चौधरी महिपाल सिंह जी ने बताया कि इस रसोई का मुख्य उद्देश्य सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा अन्य जरूरतमंदों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इस रसोई में अस्पताल के मरीजों के लिए सुबह-शाम का निशुल्क भोजन है व मरीजों के साथ आए और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन केवल 10 रुपए में प्रति डाइट उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, सिविल सर्जन डा. सत्येंद्र वशिष्ठ, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, हरेंद्रपाल राणा, रूपानंद जी महाराज, चंदीराम गुप्ता, पलवल मार्किट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, डा. भारत भूषण, इंद्रपाल शर्मा, जयराम प्रजापति, संतोष सैनी, पूनम, दीपा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी अस्पताल प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana