आज शुरू हुआ बघौला फ्लाई ओवर - दीपक मंगला

आज शुरू हुआ बघौला फ्लाई ओवर - दीपक मंगला
💡
फरीदाबाद-पलवल की जनता को दिवाली का तोहफा

पलवल
दिवाली के त्यौहार पर हर कोई घर पहुंच कर त्यौहार मनाना चाहता है लेकिन जाम की वजह से कई बार पहुंचने में देर हो जाती है परंतु पलवल फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए दिवाली का त्यौहार जाम के झाम से मुक्त करने वाला होगा, क्योंकि धनतेरस के अवसर पर दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौला पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोला जा रहा है, यह जानकारी पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला ने प्रेस के साथ सांझा की है। पूर्व विधायक दीपक मंगला ने बताया कि हमारे फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर गत दिवस पलवल आए थे। उनके साथ जो बात हुई थी तो उन्होंने अधिकारियों से बात करके जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिवाली के शुभ अवसर पर खोलने का आदेश जारी किया था, जिससे यात्रीगण सनातन संस्कृति के इस सर्वमान्य त्यौहार पर अपने प्रिय जनों के पास जल्दी पहुंचे। घर पहुंच कर परिवार की खुशियों में शामिल हो सके माननीय सांसद महोदय विकास कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं और उनका यह तोहफा आम जनता को जाम से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक दीपक मंगला ने सांसद महोदय को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए उनका पलवल क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया और कहा की विधिवत उद्घाटन बाद में होता रहेगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana