त्याग, तपस्या के प्रतीक हैं भगवान राम - बलराम गुप्ता

त्याग, तपस्या के प्रतीक हैं भगवान राम - बलराम गुप्ता

पलवल
भगवान राम त्याग, तपस्या एवं सौम्यता के प्रतीक हैं। हमें उनके आलौकिक जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सार्थकता की राह को प्रशस्त करना चाहिए। यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कही। वे आज स्थानीय श्यामा कुंज में बलदेव छठ कमेटी द्वारा आयोजित राम लीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग ले रहे थे। अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश सगठंन मंत्री प्रवीण गर्ग, व्यापार मण्डल पलवल के प्रधान विनोद जैन ने की
मंच संचालन पूर्व पार्षद मोहित गोयल ने किया।अतिथियों का स्वागत मेला प्रधान आनंद मोहन मंगला और जिला महासचिव भगवत सिंगला ने किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि भगवान राम की अहिसा व सौम्यता से बड़े-बड़े सिद्ध ऋषि मुनि भी उनके प्रति सम्मान भाव रखते थे। भगवान परशुराम भी स्वयं भगवान राम की सौम्यता व आदर भाव को देखकर बड़े प्रभावित व प्रसन्न हुए थे। उन्होंने कहा कि सतयुग के बुद्ध पुरूष राम ने अच्छाई पर बुराई की विजय का जो उदाहरण हजारों साल पहले दिया, वो आज भी सार्थक व तर्कसंगत है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने माता पिता, भाईयों समेत गृहस्थ आश्रम में भी त्याग व प्रेम की एक मिसाल कायम की। इस मौके पर पार्षद जितेंद्र शर्मा उर्फ बांके, शैलेंद्र सिंगला घेर वाले, व्यापारी नेता संतोष गोयल, संजय चाय वाले, शंकर भगत जी, राजकुमार तायल, महेश पांचाल, पप्पू सैनी, नरेश सैनी, हरी ओम भार्गव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana