पलवल के गांव फुलवाड़ी में लगाया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जागरुकता अभियान

पलवल के गांव फुलवाड़ी में लगाया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जागरुकता अभियान

पलवल
सिविल सर्जन डॉ सतिद्र वशिष्ठ के दिशा निर्देशन व एसएमओ डॉ संतोष के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद की टीम द्वारा गांव फुलवाड़ी में घटते लिंग अनुपात के मद्देनजर जन जागरुकता अभियान चलाया गया। गाँव की आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्करों ने गाँव की विशेषकर उन औरतों को इकट्ठा किया जिन पर पहला बच्चा लड़की है।परिवार कल्याण विस्तार शिक्षक कपिलदेव ने महिलाओं को समझाया कि बेटियों की हत्या करने की बजाय उन्हें सही ढंग से पढ़ाएं ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और अपने परिवार पर बोझ न बनें तथा पढ़ लिख कर अपनी मंजिल हांसिल कर परिवार व देश का नाम रोशन कर सकें। डॉ सफीक अहमद ने बताया कि किसी अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर यदि अवैध रूप से लिंग जाँच करवाई जाती है तो पता लगते ही उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग में दें ताकि समय रहते बेटी बचाने के लिए प्रयास किया जा सके। डॉ शफीक अहमद ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया तथा घटते लिंग अनुपात में सुधार के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार व सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के निर्देश पर कन्या भ्रूण हत्या पर लगातार जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी व आशा वर्कर के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिन महिलाओं की पहली लड़की है या दूसरी लड़की है उन पर सहेली के रूप में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के सहयोग से उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ शफीक अहमद, परिवार कल्याण विस्तार शिक्षक कपिलदेव, कैलाश कुमार एमपीएचडब्ल्यू व गाँव की महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana