भाजपा जिला अध्यक्ष पलवल ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो ट्रक राहत सामग्री को दी हरी झंडी

भाजपा जिला अध्यक्ष पलवल ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो ट्रक राहत सामग्री को दी हरी झंडी
💡
18 लाख रुपये का चेक भी पीड़ितों के सहयोग के लिए भेजा गया

पलवल
हरियाणा सरकार की ओर से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सहायता के अंतर्गत सोमवार को जिला सचिवालय पलवल से राहत सामग्री लेकर जाने वाले दो ट्रकों को भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 18 लाख रुपये का चेक भी दिया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के चाचा बिजेंद्र गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने कहा कि पंजाब राज्य में आई बाढ़ ने वहां जन-जीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है और पंजाब में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने सभी जिलों में पंजाब में राहत सामग्री भेजने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में सोमवार को पलवल से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए 18 लाख रुपये का चेक और दो ट्रक भरकर राहत सामग्री रवाना की गई है। इन ट्रकों में करीब 750 राहत सामग्री की किट तैयार करके भेजी गई है। इन कीटों में सूखा दूध, दाल चना, मूंग, चीनी, आटा, चावल, बिस्कुट, सरसों का तेल, मोमबत्ती, साबुन व सर्फ सहित अन्य सामग्री रखी गई हैं। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, इंद्रपाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana