भाजपा सरकार ने जीएसटी सुधार 2025 में दो स्लैब के साथ कर संरचना को बनाया सरल

भाजपा सरकार ने जीएसटी सुधार 2025 में दो स्लैब के साथ कर संरचना को बनाया सरल

पलवल
पलवल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज बेनीवाल ने जीएसटी सुधार 2025 एवं सेवा पखवाड़ा विषय को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार 2025 में दो स्लैब के साथ भारत की कर संरचना को सरल बनाया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा टैक्स ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव किए गए है। उन्होंने कांग्रेस पर जीएसटी को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री जीएसटी काउंसिल में जनहित फैसलों का समर्थन करते हैं लेकिन राहुल गांधी इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जनहित में कोई काम नहीं किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पलवल अध्यक्ष विपिन बैसला, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ.हरेंद्र पाल राणा मौजूद थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज बेनीवाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। सरकार द्वारा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब पूरी तरह खत्म करते हुए अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखा गया है। यह छूट दरअसल टैक्स ढांचे को सरल बनाने और जरूरी खाद्य पदार्थों पर राहत देने के बड़े फैंसले का हिस्सा है। नया जीएसटी सुधार में दैनिक जरूरत की चीजों पर पहले 18 प्रतिशत टैक्स था जो अब 12 प्रतिशत कर दिया गया है। किसानों और कृषि के लिए राहत देते हुए 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। हेल्थ केयर सेक्टर में राहत दी गई है। वाहन किफायती किए गए हैं, वाहन खरीदने पर अब 18 प्रतिशत टैक्स देना होगा। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक सस्ते होंगे, इन पर 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा। यह फैसला कारोबारियों और आम जनता दोनों के लिए अहम माना गया है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana