उनके खिलाफ फर्जी कैसेट चलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं भाजपाई - करण सिंह दलाल

उनके खिलाफ फर्जी कैसेट चलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं भाजपाई - करण सिंह दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल का स्वागत करते लुलवाडी गांव के वासी।

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ एक फर्जी कैसेट चलाकर दुष्प्रचार कर रही है। वे भी हिंदू हैं। उन्हें किसी से लाइसेंस की जरूरत नहीं है। उनके इलाके की जनता जानती है। लेकिन वे धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर वोट नहीं मांगते। उन्होंने 25 साल विधायक रहते हुए इस इलाके के विकास लिए जो कार्य किए हैं, उनके नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी विधायक बनने के बाद 10 साल में भाजपा सरकार में खोई पलवल की प्रतिष्ठा को फिर से वापिस लाने का काम करेंगे। हरियाणा की राजनीतिक में पता चल जाएगा कि पलवल भी कोई इलाका है। उन्होंने आज गांव लुलवाडी, बाता, भवाना, आया नगर, खेड़ला, श्रद्धानंद पार्क, अकबरपुर डकौरा, ककराली, परशुराम कालोनी तथा भगत जी कालोनी में चुनाव प्रचार किया।
करण सिंह दलाल ने कहा कि हमारा इलाका 10 साल में भाजपा के शासन में पूरी तरह से पिछड़ गया है। चारों तरफ लूटपाट, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार कांग्रेस की बनेगी। सरकार में रुतबा पलवल की 36 बिरादरियों का होगा। पलवल का नाम पूरे हरियाणा में गूंजेगा। पलवल के लोगों की उपेक्षा करना किसी के वश में नहीं होगा। इस बार हरियाणा के राजनेताओं की पलवल के प्रति नजरिये को बदलने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज जोश से चलता है और व्यापार ठंडे पने से चलता है। इसलिए राज में जोश होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार पलवल को गुरूग्राम और नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा। पलवल के युवाओं को रोजगार दिलाकर उन्हें सक्ष्म बनाया जाएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana