भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड नंबर-13 में स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड नंबर-13 में स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

पलवल
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने पलवल के वार्ड नंबर-13 में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड-13 के पार्षद अनिल गोसाईं के नेतृत्व में वार्डवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के कई पार्षद, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन व भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने टूटी सड़कों, बढ़ते अतिक्रमण और कॉलोनी में डंपिंग से उत्पन्न हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से न्यू कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि वार्ड वासियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, हाल ही में ब्राह्मण धर्मशाला में उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद शुरू हुई राजनीतिक चर्चाओं पर भी उत्कर्ष चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से पलवल ही उनका कार्यक्षेत्र रहा है और क्षेत्र के लोगों की इच्छा पर ही जन्मदिन का कार्यक्रम पलवल में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का जो स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मनोज बंधु, पार्षद अनिल नागर, पार्षद दीपचंद, बॉबी, कृष्ण छावड़ा बिल्डर, रिंकल अमरपुरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana