21 जुलाई को पलवल जिले के 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ होंगी भाजपा की 'टिफिन बैठकें'

21 जुलाई को पलवल जिले के 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ होंगी भाजपा की 'टिफिन बैठकें'


पलवल
भारतीय जनता पार्टी पलवल द्वारा 21 जुलाई को जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ 'टिफिन बैठकों' का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित इन बैठकों में प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वक्ता एवं जनप्रतिनिधि अपने घर से भोजन का टिफिन लेकर पहुंचेगा और सभी मिलकर सहभोज करेंगे। जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने बताया कि शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और इन्हें मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त शक्ति केंद्र ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं। बैठकों में पूर्व मंत्री जगदीश नायर (होडल), पूर्व विधायक दीपक मंगला (सेक्टर-2, पलवल), पूर्व विधायक प्रवीण डागर (पुतली), मनोज रावत (हथीन ग्रामीण), पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया (धीघोंट), पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरत (औरंगाबाद), मेहर चंद गहलोत (थैंत्री), सूरज पांडे (स्वामिका) तथा डॉ. हरेंद्र पाल राणा (रतीपुर) सहित वरिष्ठ नेता विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकों में शामिल होंगे।
वहीं जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला कुशक मंडल के काशीपुर शक्ति केंद्र की बैठक लेंगे। जिला महामंत्री जयराम प्रजापति प्रकाश विहार तथा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक मंडकोला में आयोजित बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठकों में डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम, बूथ समितियों के गठन, प्रत्येक बूथ पर 'मन की बात' सुनने तथा उसकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड करने सहित संगठनात्मक विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana