पलवल में गीता महोत्सव के कार्यक्रम में लगाया गया रक्तदान शिविर

पलवल में गीता महोत्सव के कार्यक्रम में लगाया गया रक्तदान शिविर

पलवल
अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर नेता जी सुभाष चन्द स्टेडियम में जिला प्रशासन पलवल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में पलवल डोनर्स क्लब ने एचडीएफसी बैंक पलवल जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और कृपा आई सेन्टर, मैक्स हाॅस्पिटल साकेत की मदद से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने किया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री की माता रत्ना देवी, जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, उप मण्डल अधिकारी नागरिक पलवल ज्योति,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेन्द्र सौरोत, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी बिजेन्द्र, अश्वनी छाबड़ा, अश्वनी गम्भीर, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर गगन ने किया। शिविर संयोजक विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। इसके माध्यम से कई जिंदगी बचाई जा सकती हैं। लोगों को हर 3 महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। साथ ही अपने दोस्तों, संबंधियों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करना चाहिए। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 500 लोगों ने निशुल्क नेत्र जांच करवाई, साथ ही सैंकडो़ लोगों ने सम्पूर्ण शरीर की जांच, बी.पी. शूगर, हीमोग्लोबिन, बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट, पी एफ टी की जांच करवायी। शिविर में लगभग 350 चश्में भी निशुल्क वितरित किये गये। तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में 90 रक्तमित्रों ने रक्तदान किया। जिसमें लगभग 3 महिला रक्त मित्रों सहित 30 रक्तदाताओ ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में डा. सरफराज, डा नरेश डागर, सुमेश, नेपाल, राजीव डागर, संजीव, रितिक, प्रवीण, पूजा, रुद्र, विकल्प आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana