एमवीएन यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

एमवीएन यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

पलवल
एमवीएन यूनिवर्सिटी में के.सी. प्रशांत पैथ लैब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं में सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उपकुलपति प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने कहा कि यह शिविर न केवल जीवन बचाने की पहल है, बल्कि सामाजिक समर्पण और मानवीय मूल्यों का प्रतीक भी है। वहीं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एमवीएन यूनिवर्सिटी सदैव समाज सेवा के प्रति समर्पित रही है और यह शिविर उसी परंपरा का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो मानवता की सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रशांत वशिष्ठ द्वारा की गई। उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ तथा युवाओं में सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त रूप से प्रोत्साहन मिला।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana