लायंस क्लब एवं गीता भवन ट्रस्ट, पलवल द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

लायंस क्लब एवं गीता भवन ट्रस्ट, पलवल द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
💡
111 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

पलवल
गीता भवन, पलवल में स्वर्गीय मनोहर कालरा की पावन स्मृति में एक भव्य एवं प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब पलवल एवं गीता भवन ट्रस्ट, पलवल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया तथा यह उनका 30वां रक्तदान शिविर था। इस शिविर में 111 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अरोड़ा द्वारा किया गया। शिविर की अध्यक्षता सुरेश कालरा प्रधान, गीता भवन ट्रस्ट एवं महेंद्र कालरा ने की। गीता भवन ट्रस्ट के सचिव प्रमोद कालरा एवं कोषाध्यक्ष नितिन कालरा की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही।मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रत्ना देवी (माता गौरव गौतम, खेल मंत्री हरियाणा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में पंकज विरमानी चेयरमैन, मार्केट कमेटी, लायन अनिल अरोड़ा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, राजेंद्र कालरा, महेंद्र कालरा, भारत भूषण गोयल, लायन नरोत्तम गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालरा, सचिव अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष लायन पराग कालरा एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन लोकनाथ कालरा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और समाज में नियमित रक्तदान की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने का आह्वान किया और बताया कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है तथा समाज को जीवनदायिनी सहायता मिलती है। लायंस क्लब के मुख्य संरक्षक सूबेदार मोहन लाल कालरा ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इसके अतिरिक्त भारत भूषण गोयल, नितिन जैन पूर्व अध्यक्ष, लायन मनीष गर्ग, लायन नरोत्तम गर्ग, कमल कालरा, जुगल कालरा, दिनेश कालरा, बलविंदर कालरा, नितिन कालरा, डॉ. बी.आर. अनेजा, मनोहर लाल कालरा सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana