प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलवल द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलवल द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

पलवल
ओम शांति ज्ञान योग मंदिर, पलवल में आज विश्व बंधुत्व रक्तदान महा अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर रखा गया, जिसमें उद्घाटन के लिए पूर्व विधायक दीपक मंगला उपाध्यक्ष बीजेपी हरियाणा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने बताया कि उन्होने भी अब तक 35 बार रक्तदान किया है और रक्तदान करने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है व व्यक्ति का तनाव दूर होता है, इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर डोनर्स क्लब की सदस्य अल्पना मित्तल ने कहा रक्तदान करने से शरीर की अनेक बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राज बहन जी ने कहा कि जिस तरह शरीर के लिए स्नान करना जरूरी होता है उसी तरह शरीर की आंतरिक नसों को स्नान कराना भी जरूरी है, उसके लिए हम पुराना ब्लड डोनेट कर देते हैं तो हमारा नया ब्लड बन जाता है फिर से नई ऊर्जा हमारे जीवन में आ जाती है। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरे भारत वर्ष में 6000 से भी अधिक रक्तदान कैंप लगाकर एक लाख यूनिट से भी ज्यादा रक्तदान यूनिट एकत्रित कर रहा है, यह कार्य भारत के साथ-साथ नेपाल भी सहयोगी है इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रानी बहन, मनीषा बहन, पूनम बहन, सुनीता बहन, पिस्ता बहन, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र शर्मा, श्यामवीर गुर्जर, मामचंद जांगिड़ आदि उपस्थित थे इस कार्यक्रम में आई चेक अप कैंप भी लगाया गया। आई चेक अप कैंप में लगभग 40 लोगों ने आंखें टेस्ट कराईं और 31 यूनिट ब्लड दान किया गया ।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana