लायंस क्लब और सनातन धर्म दशहरा कमेटी पलवल के संयुक्त तत्वधान में किया गया रक्तदान

लायंस क्लब और सनातन धर्म दशहरा कमेटी पलवल के संयुक्त तत्वधान में किया गया रक्तदान

पलवल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लायंस क्लब पलवल और सनातन धर्म दशहरा कमेटी पलवल की ओर से संयुक्त तत्वधान में किया गया। शिविर में विभिन्न रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्त जरूरतमंद रोगियों के जीवन रक्षक सिद्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कथूरिया (प्रधान, सनातन धर्म दशहरा कमेटी) एवं अजनीत कालरा (प्रेसिडेंट, लायंस क्लब पलवल) ने की। शिविर में मुख्य अतिथि अमित गौतम एवं चेयरमैन, मार्केट कमेटी पंकज विरमानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लड डोनेशन कैम्प चेयरमैन लायन लोकनाथ कालरा, सेक्रेटरी लायन अजय प्रताप सिंह, ट्रेज़रार लायन पराग कालरा, रीजन चेयरपर्सन लायन राहुल सिंगल, पीएमसीसी लायन मुकेश अरोड़ा, विशेष आमंत्रित एडवोकेट महेन्द्र कालरा, एमओसी लायन बंसीधर मखीजा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। पूर्व विधायक दीपक मंगला ने भी शिविर स्थल पर पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। इसके अलावा सुरेश कालरा, कमल कालरा, नरेंद्र कालरा एवं महेंद्र वर्मा ने भी शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सेवा देने वाले लायंस क्लब सदस्यों में – लायन राजेन्द्र कालरा, लायन भारत भूषण, लायन पदम जैन, लायन विनोद बंसल, लायन आसानंद छाबड़ा, लायन कनुज खुराना, लायन साहिल कथूरिया लायन रवि शर्मा, लायन संजय खत्री, लायन निपुण मलिक, लायन पुनीत कालरा, लायन राजदीप सिंह, लायन हार्दिक कथूरिया का विशेष योगदान रहा। अपने उद्बोधन में अमित गौतम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से न केवल असंख्य जीवन बचाए जा सकते हैं, बल्कि यह रक्तदाता के अच्छे स्वास्थ्य एवं स्वस्थ हृदय के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। अंत में लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालरा ने सभी रक्तदाताओं, गणमान्य अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि लायंस क्लब समाजहित में ऐसे सेवाभावी कार्य निरंतर करता रहेगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana