24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर
💡
31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप

पलवल
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जिला पलवल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिले के सभी पात्र मतदाता अपने गणना पत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराएं। उन्होंने बताया कि बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा गणना पत्र एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों को मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाना है, किसी मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटवाना है अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन करवाना है, वे निर्धारित अवधि के दौरान अपना दावा अथवा आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का इसमें सही विवरण दर्ज होना आवश्यक है।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana