ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलवल व अन्य संस्थाओं ने लगाया रक्तदान शिविर

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलवल व अन्य संस्थाओं ने लगाया रक्तदान शिविर
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलवल द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता

पलवल
ओम शांति योग मंदिर न्यू सोहना रोड़ पलवल में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीपक मंगला मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य कार्य है। आज का युग विज्ञान का है। लेकिन आज तक हमें एक बूंद खून की नहीं बना पाए है। रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर एक दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकते है। प्रकृति द्वारा यह नियम बनाया गया है कि हम एक दूसरे का सहयोग करें। एक दूसरे व्यक्ति की महत्ता को समझें और समाज को इकट्ठा रहने के लिए प्रेरित करें। समाज को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों में ब्रह्मकुमारी एवं समाज सेवा प्रभाग सराहनीय कार्य कर रहा है। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ मानव कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। संस्था के द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहे और सभ्य और सुंदर समाज बनाने में योगदान दें। पूर्व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि रक्त हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर की कोशिकाओं तक पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त केवल मानव शरीर में ही निर्मित होता है। रक्त मानव शरीर से जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचता है और उसे नया जीवन दान में देता है। इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान रहा है। रक्तदान का कार्य समाज सेवा का कार्य है। जिसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana