ब्राह्मण समाज की पंचायत संपन्न, सामाजिक एकता और संगठन पर हुआ मंथन

ब्राह्मण समाज की पंचायत संपन्न, सामाजिक एकता और संगठन पर हुआ मंथन

पलवल
ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में ब्राह्मण धर्मशाला पलवल में समाज की महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में जिलेभर से ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को लेकर छह सितंबर को मण्डकौला में आयोजित महापंचायत में ब्राह्मण समाज द्वारा भरपूर सहयोग करने का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता शंभू पहलवान ने की। जबकि संयोजन ब्राह्मण नेता अनूप पाराशर थे। इस दौरान जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान विनोद शर्मा व पलवल ब्राह्मण सभा के प्रधान अमन भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद रहे। पंचायत में समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उपायों, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा जिला ब्राह्मण सभा द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने समाजहित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। पंचायत में समाज की एकता, संगठन और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि संगठित समाज ही सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है। पंचायत का समापन समाज हित में मिल-जुलकर कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्राह्मण नेता तुहीराम भारद्वाज, सुशील शर्मा काले, सुभाष शर्मा, आजाद पाठक, राहुल दीक्षित, सतीश नंबरदार, कपिल नंबरदार बाता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana