हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही ली हुई रिश्वत, व्यापारियों को वापिस दिलाई जाएगी - करण सिंह दलाल

हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही ली हुई रिश्वत, व्यापारियों को वापिस दिलाई जाएगी - करण सिंह दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल का पगड़ी बांधकर स्वागत करते ग्रामवासी।

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने बुधवार को पलवल हूडा सेक्टर दो, अनाज मंडी, कस्बा मोहल्ला, सब्जी मंडी, रहीमपुर, सुलतापुर, खटका, इंद्रा नगर, कुशक, पीरगढ़ी, सुरजन का नंगला, नाई नंगला, शेखपुरा तथा नई बस्ती सल्लागढ़ में चुनाव प्रचार के लिए लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही व्यापारियों से रिश्वत लेकर काम करने वाले अधिकारियों से पैसा वापिस दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे रिश्वत लेने वाला अ​धिकारी सेवानिवृत्त हो गया है, फिर भी सरकार बनते ही उससे सारा पैसा वापिस दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो गुंडाराज चला हुआ है, उसे खत्म कर इलाके में अमन व शांति बनाई जाएगी। करण सिंह दलाल ने कहा कि आज व्यवस्था परिवर्तन की बेहद जरूरत है। क्योंकि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में इलाके का हर व्य​​क्ति दुखी है। चारों तरफ लूट मची हुई है। उन्होंने कहा ​कि भाजपा का कोई भी नेता मंच पर आकर उनसे बहस कर सकता है। भाजपा अपने 10 साल के कार्यों को बताएं। मंच पर बहस करें। केवल धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाने से काम नहीं चलेगा। आज जरूरत क्षेत्र के विकास की है। युवाओं को रोजगार देने की है। हालात ये हैं कि युवा बेरोजगार बैठा है। किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और व्यपारी सुर​क्षित नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस के साथ रहें, हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana