नैत्र दान करके उजाला कर गये गोबिंद तनेजा अन्जान के अंधेरे जीवन में

नैत्र दान करके उजाला कर गये गोबिंद तनेजा अन्जान के अंधेरे जीवन में

पलवल
हर इंसान चाहता है कि जीवन मे ऐसा कुछ करे कि मरने के बाद भी लोग उसे याद करें। लेकिन इसके लिए कुछ असाधारण काम करने होते हैं। जिंदगी यह मौका हर किसी को नहीं देती। लेकिन अंतिम समय में इंसान के मन में यह बात जरूर आती है कि काश, मैं भी कुछ असाधारण काम, कुछ अच्छे काम कर पाता ताकि मेरा अगला जन्म सुधर जाता।
ऐसा ही पुण्य का कार्य करके पलवल की न्यू कालोनी के रहने वाले समाजसेवी प्रकाश वीर चौधरी के छोटे भाई समाज सेवी गोबिन्द तनेजा के स्वर्गवास के बाद उनके परिजन कोमल, विपुल तनेजा, नेहा, पवन भुटानी स्वाति, पुनीत मक्कड़ ने उनके नेत्र पलवल डोनर्स क्लब 'ज्योतिपुंज' की मदद से नागरिक अस्पताल पलवल की नेत्रदान टीम को करवा दिये। पलवल डोनर्स क्लब " ज्योतिपुँज" के संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल ने बताया कि एक व्यक्ति के द्धारा किये गये नेत्रदान से कम से कम दो लोगों को नेत्र ज्योति दी जा सकती है। कमाए हुए धन को दान करने में तो एक बार इंसान संकोच करता है, लेकिन रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए।  इस नेत्रदान में माल गोदाम मोक्षधाम के अध्यक्ष पवन भुटानी और पलवल डोनर्स क्लब की सहसंयोजक अल्पना मित्तल का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदानी परिवार और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुँज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। हम इससे किसी दृष्टिहीन के अँधेरे जीवन में रोशनी भर सकते हैं। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के नेत्र बैंक की टीम के डा. मनीषा, नेत्रदान काउंसलर दर्शन, ओ.ए.  श्रषिराज, Lt दीपक आदि उपस्थित थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana