नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुए रोज़गार मेले में अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुए रोज़गार मेले में अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

पलवल
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में भव्य रोज़गार मेले का आयोजन किया गया, रोजगार मेले में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त किए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। युवाओं के चेहरों पर रोजगार मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि 2047 का भारत युवाओं के कंधों पर चलने वाला विकसित भारत होगा। रोजगार मेले में अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि आईटी, निर्माण, शिक्षा, सेवा, विपणन तथा तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। रोज़गार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि यह पहल उनके लिए एक नया जीवन अवसर लेकर आई है। उन्होंने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का मार्ग मिलता है। मेले का समापन सभी चयनित युवाओं को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana