आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत कर गए कैप्टन अभिमन्यु

आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत कर गए कैप्टन अभिमन्यु
💡
पलवल की जाट धर्मशाला में स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पलवल
प्रदेश भर में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत करने की मुहिम पर निकले पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु पलवल में छत्तीस बिरादरी में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दे गए। कैप्टन अभिमन्यु ने पलवल की जाट धर्मशाला में सर्व समाज भाईचारा कमेटी द्वारा आयोजित भाईचारा स्नेह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर कैप्टन अभिमन्यु का छत्तीस बिरादरी के मौजिज लोगों द्वारा उनका शॉल ओढ़ाकर, नोटों की माला डालकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अभी तक प्रदेश के सात जिलों में स्नेह मिलन समारोहों का सफल आयोजन हो चुका है। आज के कार्यक्रम में मंच का संचालन हरेन्द्र तेवतिया ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक डागर, अजीत रावत व संदीप रावत का विशेष सहयोग रहा। कैप्टन अभिमन्यु ने कुण्डू पाल द्वारा भेंट की गई 31 हजार की माला को जाट धर्मशाला को सहायतार्थ सौंप दिया। कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी कैप्टन अभिमन्यु की मुहिम का समर्थन किया तथा हर संभव सहायकता का आश्वासन भी दिया। समाज में मौजूद सत्ता लोलुप लोगों पर भरपूर प्रहार करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि ऐसे लोग अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए किसी भी स्तर तक गिर जाते हैं तथा समाज के युवाओं को भ्रमित कर समाज विरोधी कार्य करवा देते है, जिससे समाज के युवाओं का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को चाहिए कि वह ऐसे लोगों का न सिर्फ हर स्तर पर विरोध करें बल्कि युवाओं को दिग्भ्रमित होने से भी रोकें। उन्होंने वर्ष 2016 में आरक्षण आन्दोलन के दौरान कुछ भ्रमित युवाओं द्वारा की गई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनके मकान तक को जलवा दिया था किन्तु जब समाज के मौजिज लोगों द्वारा उनको उन लोगों को माफ करने का आदेश दिया गया तो उन्होंने समाज के सामने खुद को समर्पित करते हुए उन युवाओं के न सिर्फ केस ही खत्म करवाएं, बल्कि उन्हें जेल से भी आजाद करवाया।
कैप्टन अभिमन्यु पलवल की धरा पर ब्रज संस्कृति में रचे बसे नजर आए। उन्होंने ठेठ ब्रज भाषा में राधे-राधे व राम-राम कर कार्यक्रम में बैठे लोगों का मनमोह लिया। साथ ही उन्होंने हरियाणा के युवाओं का आह्वान किया कि चाहे मैदान हो खेल का या फिर देश की सीमा का हरियाणा का युवा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है। आज हरियाणा का युवा आईआईटी, आईआईएम, जेईई, नीट की परीक्षाओं में भी आगे रहते है और 2025-26 की परीक्षा में भी प्रदेश के युवा अव्वल रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस भी हरियाणा से संबंध रखते है तथा कोलकता हाईकोर्ट में कोंडल से संबंध रखने वाले श्री तेवतिया मुख्य न्यायाधीश बने और तो और नौ सेना प्रमुख भी पलवल से संबंध रखते है।
सत्ता व समाज के बीच की कड़ी को मजबूत करने की बात पर बल देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमेशा समाज को सत्ता के खिलाफ संघर्ष के लिए मुखर नहीं रहना चाहिए अगर सत्ता समाज के हित में कार्य करती है तो समाज को चाहिए कि वह सत्ता का सहयोग करें और अगर सत्ता समाज के खिलाफ कार्य करती है तो समाज पुरजोर विरोध दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही मनसा है कि समाज के सभी वर्ग हजारों साल की परम्परा का निर्वहन करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों में आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत बनाए रखें।
गौरव गौतम भी कैप्टन के समर्थन में आए। प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री गौरव गौतम ने कैप्टन अभिमन्यु की समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत करने के संदर्भ में चलाई जा रही मुहिम का भरपूर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा समाज के हित में एक नेक कार्य किया जा रहा है जोकि सराहनीय है। ऐसे कार्य का सभी को खुले दिल से स्वागत करना चाहिए।
हथीन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रवीण डागर भी कैन्टन अभिमन्यु की मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते नजर आए। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु जिस परिवार से संबंध रखते है उस परिवार का समाज पर बहुत बड़ा ऋण है। यह परिवार कभी किसी का बुरा कर ही नहीं सकता है तभी तो अपने घर को जलाने वालों को भी उन्होंने माफ कर दिया और जहां तक बात आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की मुहिम की है तो वह उनके साथ इस नेक में साथ रहेगें।
पलवल में आयोजित भाईचारा स्नेह मिलने समारोह में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का छत्तीस बिरादरी ने न सिर्फ दिल खोलकर स्वागत ही किया बल्कि सर्व समाज भाईचारा मुहिम का समर्थन भी किया। संत रवि दास ट्रस्ट के अलावा ब्राह्मण समाज, वैश्य समाज, पांचाल समाज, बावरिया समाज के मौजिज लोगों के अलावा रावत पाल, तेवतिया पाल, सहरावत पाल, डागर पाल, जिन्दे पाल, कुण्डू पाल, सौरोत पाल व अन्य कई पालों ने मुहिम का स्वागत कर समर्थन किया। कार्यक्रम में होडल, कोंडल, पलवल, पृथला, धतीर, गहलब, मांदकौल, बहीन, पहाड़ी, अहरवां, अल्ल्किा, मिण्डकौला, हथीन, बघौला, मानपुर, घोड़ी, बामनी खेड़ा, मित्ररौल के अलावा अन्य कई गांवों के मौजिज लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, महामंडलेश्वर स्वामी साध्वी अंजू भारद्वाज, 52 पाल के अध्यक्ष अरूण जेलदार, बिजेन्द्र नेहरा, शमशेर मोर, चेयरमैन मार्किट कमेटी विरेन्द्र सिन्धुु जाट धर्मशाला पलवल के प्रधान रामप्रकाश रावत, सुमेर जलेदार, जवाहर सौरोत, मुकेश रावत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana