सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बेहतर उपाय : चंद्र मोहन,एसपी पलवल

सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बेहतर उपाय : चंद्र मोहन,एसपी पलवल
चंद्र मोहन पुलिस अधीक्षक पलवल

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुंरत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस ने बताया है कि जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव बारे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जागरुकता अभियान के तहत जिला के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में सेमीनार व गोष्ठियों के माध्मय से लगातार लोगों को साइबर अपराधों के बारे जागरुक करें ताकि भविष्य में साइबर धोखाधड़ी व ठगी की पुनरावृति न होने पाए। उन्होंने कहा कि हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे हैं कि इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे है उतनी ही हम लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ रही है इसके साथ साइबर अपराध के भी मामले बढ़ रहे है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्राड से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता ही बेहतर उपाय है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस ने इस विषय के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है वही आम लोगों को भी जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुंरत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana